फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अनिल बने बासूपुर दंगल के चैंपियन पहलवान

Sat, 03 Oct 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय। बासूपुर हंडिया के दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान
विज्ञापन
ब्लॉक के बासूपुर गांव स्थित प्राचीन तालाब परिसर में आयोजित पारंपरिक दंगल में झूसी प्रयागराज के लखन को चित करके कछवां मिर्जापुर के अनिल पहलवान अखाड़ा के चैंपियन पहलवान बन गए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक बाबू भुवर की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता में कई प्रांत एवं जनपदों के महिला-पुरुष पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

झूंसी के फूलचंद ने वाराणसी के राजू को, प्रतापगढ़ के अंकित ने झूंसी के गोपाल को, कानपुर की खुशी पाल ने हरियाणा की बलराजी को, गोरखपुर की तन्मया ने वाराणसी की अनीता को, भदोही के राजा ने झूसी के सूरज को पटखनी दी। सुल्तानपुर की साहिबा ने हरियाणा की नीलू को, नेपाल के बादल ने डीएलडबल्यू वाराणसी आनंद पहलवान को चित किया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेशचंद्र यादव, ब्रह्मप्रकाश यादव एडवोकेट, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख डॉ. सुरेशचंद्र मौर्य ने परंपरा को कायम रखने की सराहना करते हुए पहलवानों का हौसला अफजाई की। आयोजक मंडल से जुड़े दयाराम यादव प्रधान, रमाशंकर, शोभनाथ, सचिन यादव, राजकुमार ने अतिथियों पहलवान और दर्शकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें