फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बरना ने ऊंचाहार को 150 रन से हराया

Sat, 03 Oct 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन आनापुर के बरना ग्राउंड पर गेंदबाजी करता अर्पित यादव व शिवा 100 रन बनाने के बाद लोगो - फोटो : Self
विज्ञापन
क्षेत्र के बरना ग्राउंड पर शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर बरना और ऊंचाहार की टीमों के बीच 20 ओवर का क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 212 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शिव और मुकेश ने पारी की शुरुआत की। शिव ने 58 गेंदों पर 110 रन की शानदार पारी खेली, जबकि राज प्रजापति ने 65 रन बनाए।
विज्ञापन


ऊंचाहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्पित ने छह ओवर में पांच विकेट हासिल किए, जबकि अंश ने पांच ओवर में तीन विकेट लिए। 212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऊंचाहार की टीम बरना के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 78 रन पर ऑलआउट हो गई।
ऊंचाहार की ओर से पवन और सुरेश ने सलामी बल्लेबाज के रूप में 40 रन की साझेदारी की। इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते गए। बरना की ओर से साहिल ने चार, करन ने तीन और उज्ज्वल ने दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस तरह बरना ने ऊंचाहार को 150 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में रेफरी की भूमिका भूपेंद्र और अमन ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें