फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पक्की सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने कच्चे रास्ते पर रोपा धान

विज्ञापन
जारी। मार्ग पर ग्रामीणों द्वारा रोपा जा रहा धान
विज्ञापन
कौंधियारा क्षेत्र के खूझी गांव में कच्चे मार्ग पर पक्की सड़क न बनाने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को रास्ते में धान की रोपाई कर दी। आक्रोशित किसानों ने कहा कि पक्की सड़क की मांग कई सालों से हो रही है। लेकिन, आज तक उनका निर्माण नहीं हो सका है। वहीं, बरसात के दिनों में सड़क पर पैदल चलना दूभर हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि धान की फसल से मिले पैसे से इस मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

रैपुरा कला गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास से ग्रामसभा खूझी और ग्रामसभा खपटिहा तक 4.5 किलोमीटर की सड़क को बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने गुहार लगाई थी। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों के साथ ही जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद भी सड़क की निर्माण नहीं कराया जा सका।
खूझी के ग्रामीण गड्ढा युक्त सड़क गुजरने को मजबूर हैं। इसके बाद उन्होंने कच्चे मार्ग पर ही धान की रोपाई करा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया था। वहीं, यह सड़क मुख्य रूप दो ब्लॉक जसरा और कौंधियारा को जोड़ती है।
विज्ञापन

लेकिन, इसके बाद भी मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया। एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बताया कि अभी तक मामला संज्ञान नहीं था। मामले की जानकारी मिली है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों से बात मामले का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें