फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : ढाबे पर पिटाई कर किया कांवड़िया का अपहरण, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

Sun, 20 Jul 2025 09:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बाबा बैद्यनाथ धाम से जल चढ़ाकर घर लौट रहे एक कांवड़िया की ढाबे पर पिटाई कर अपहरण करने का मामला सामने आया था, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर मुख्य आरोपी हेमंत शुक्ला समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा बैद्यनाथ धाम से जल चढ़ाकर घर लौट रहे एक कांवड़िया की ढाबे पर पिटाई कर अपहरण करने का मामला सामने आया था, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर मुख्य आरोपी हेमंत शुक्ला समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित के भाई ने चोरों आरोपियों के खिलाफ धूमनगंज थाने में तहरीर दी है।

लवकुश स्वर्णकार कौशाम्बी के सरायअकिल का निवासी है। भाई संजय कुमार स्वर्णकार ने बताया कि 16 जुलाई को उनका भाई अपने दो साथियों के साथ बोलबम यात्रा पर निकला था। वहां पर जल चढ़ाकर 19 जुलाई की देर रात को वह प्रयागराज पहुंचा। आरोप है कि उनका भाई अपने साथियों के साथ धूमनगंज क्षेत्र स्थित जयसवाल ढाबा पर भोजन कर रहा था। उसी समय अचानक पूरामुफ्ती निवासी हेमंत शुक्ला अपने तीन साथियों के साथ एक वैगनआर गाड़ी से वहां पहुंचा और अपने साथियों के साथ मिलकर उनके भाई को पूरी तरह पिटाई कर जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गया।

साथी कांवड़ियों की सूचना पर धूमनगंज पुलिस तत्काल हरकत में आई और संभावित मार्गों पर घेराबंदी कर पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में संदिग्ध वैगनआर को रोक लिया। गाड़ी से अपहृत युवक लवकुश सोनी को सकुशल बरामद किया गया। सूत्रों के अनुसार घटना के समय कार में चार लोग सवार थे। लेकिन, इंस्पेक्टर अमरनाथ राय ने बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर के अनुसार दो लोगों पर केस दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में पता चला कि दोनों के बीच में पहले से ही पैसे की लेने-देन को लेकर विवाद था। विपक्षी प्रियांश सोनी पीड़ित का रिश्तेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें