फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माघ मेला में यूजीसी के नियमों का विरोध, नाराज संतों ने निकाला कैंडल मार्च

Thu, 29 Jan 2026 03:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेले में संत-महात्माओं ने यूजीसी के नए नियमों को शीघ्र वापस लेने की मांग की है। सेक्टर छह के ओल्ड जीटी रोड स्थित चरखी दादरी आश्रम से बुधवार को संत-महात्माओं ने गंगा घाट तक कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
माघ मेले में यूजीसी बिल का विरोध करते साधु-संत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले में संत-महात्माओं ने यूजीसी के नए नियमों को शीघ्र वापस लेने की मांग की है। सेक्टर छह के ओल्ड जीटी रोड स्थित चरखी दादरी आश्रम से बुधवार को संत-महात्माओं ने गंगा घाट तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान संतों ने सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की। संतों ने कहा, यूजीसी के नियमों से सामान्य वर्ग की प्रतिभाएं प्रभावित होंगी और समाज में विघटन होगा।

विज्ञापन


कैंडल मार्च का नेतृत्व शृंग्वेरपुर धाम के जगद्गुरू नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य महाराज ने किया। मार्च में अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्राह्मश्रम महाराज और जगद्गुरु स्वामी श्यामदेवाचार्य महाराज शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें