मारपीट से क्षुब्ध युवक सोमवार को शराब के नशे में मोबाइल टॉवर में चढ़कर जमकर हंगामा किया। युवक के टॉपर पर चढ़ने की सूचना पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं कुछ देर में पुलिस भी पहुंची और युवक को समझा बुझाकर टॉवर से नीचे उतरा और अपने थाने ले गई।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम घना का पूरा निवासी फूलचंद्र यादव पुत्र रामदेव से गांव के एक युवक से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। बात बढ़ने पर मारपीट हुई। इसके बाद फूल चंद्र दारू पीकर सोमवार दोपहर तिलई बाजार स्थित मोबाइल के टावर पर चढ कर हंगामा काटने लगा। इस भीषण गर्मी की परवाह किए बगैर फूल चंद्र टावर पर तो चढ गया जब गर्मी ने अपना सितम दिखाया तो वह जोर जोर चिल्लाने लगा। मऊआइमा थाना की पुलिस पहुंच कर फूलचंद्र को किसी तरह टावर से उतरवा कर थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि नशा उतरने के बाद कार्रवाई होगी।