फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आतंकी हमले पर फूटा गुस्सा, फूंका आतंकवादियों का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को शहर में जगह-जगह प्रदर्शन हुआ। कुछ स्थानों पर आतंकवादियों को पुतला भी फूंका गया। वहीं, घटना में मारे गए लोगों की याद में कैंडल मार्च भी निकाला गया। भाजपा कार्यालय में मृतकों एवं उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गई। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा, कायराना आतंकी हमले से देश का खून खौल रहा है। महापौर ने कहा, इस आतंकी हमले से पूरा देश मर्माहत है। संचालन किया। इस अवसर पर रवि केसरवानी, डॉ. शैलेश पांडेय, कुंज बिहारी मिश्रा, मुरारी लाल अग्रवाल, शिखा रस्तोगी व विजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अमर क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप ने मुट्ठीगंज चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। ग्रुप के अध्यक्ष राजेश केसरवानी ने कहा, आतंकवादियों की गोली का जवाब अब गोले से दिया जाए। पूर्व पार्षद विजय वैश्य ने कहा, सरकार कड़ी कार्रवाई करें।
यहां अभिलाष केसरवानी, किशन जायसवाल, नीरज केसरवानी, शत्रुध्न जायसवाल, मुकेश जोशी, पारस केसरवानी मौजूद रहे। वहीं, भाजपा पार्षद आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में सुभाष चौराहे पर कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन



-
सुभाष चौराहे पर पाकिस्तानी झंडा जलाया
प्रयागराज। भाजपा पार्षद नीरज गुप्ता और पूर्व पार्षद पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुभाष चौराहे पर पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को आग के हवाले किया गया। यहां आतंकवाद का पुतला भी फूंका गया। पवन श्रीवास्तव ने भारत सरकार से मांग की कि पाकिस्तान पर आक्रमण कर वैश्विक मानचित्र से उसे मिटा दिया जाए। इस अवसर पर गौरीश आहूजा, कुशाग्र श्रीवास्तव, विनोद सोनकर, योगी सत्यम जी महाराज, विजय पटेल, आनंद दुबे व संदीप चौहान मौजूद रहे। ब्यूरो


-
कैंडल जलाकर शहीद वॉल पर श्रद्धांजलि
प्रयागराज। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए लोगों को एमजी मार्ग स्थित शहीद वॉल पर श्रद्धांजलि दी गई। भारत भाग्य विधाता की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहर पश्चिमी विधानसभा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं उत्तरी विधानसभा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने भी शिरकत की। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, केंद्र सरकार पाक परस्त आतंकियों को कुचल कर रख देगी। विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने कहा, दोषी सजा जरूर पाएंगे। इस अवसर पर दो मिनट का मौन भी रखा गया। कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वीरेंद्र पाठक, अभिषेक मिश्रा, आशीष धवन, रघुनाथ द्विवेदी और मृत्युंजय तिवारी मौजूद रहे।


नीम के पेड़ के नीचे व्यापारियों ने कैंडल जलाया
प्रयागराज। पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए चौक नीम के पेड़ के नीचे व्यापारियों ने कैंडल जलाया। महापौर की मौजूदगी में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। प्रयागराज व्यापार मंडल की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने कहा, पीएम मोदी से व्यापारियों की मांग है कि दोषियों को ऐसी सजा दी जाए जो मिसाल बने। इस अवसर पर संतोष गुप्ता, आनंद जी टंडन, अकरम शगुन, राम जी केसरवानी, जूही श्रीवास्तव व संजय गुप्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें