सोसाइटी द्वारा भूमि विक्रय का अनुमोदन दिया जा चुका है। वर्तमान में न्यायालय से आदेश प्राप्त करने के लिए आवेदन किया गया है, आदेश प्राप्त होने पर भूमि विक्रय किया जाएगा। ऐसे में कुछ शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा जबरन तालाबंदी से विश्वविद्यालय कर रहा है उसमें अड़चन उत्पन्न हो रही है, सभी प्रशासनिक कार्य ठप पड़े हैं, साथ ही एडमिशन प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। आंदोलनरत शिक्षकों और कर्मचारियों का कहना है कि मामले में 26 अप्रैल को तारीख लगी थी, जिसमें कुछ निर्णय नहीं हो सका है। ऐसे में बकाया वेतन न मिलने से उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।