फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: झारखंड में मांडा की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की चाकू से हत्या

Sun, 20 Sep 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मांडा मृतका अनीता बिंद का फाइल फोटो।
विज्ञापन
झारखंड के चंद्रपुरा में तैनात मांडा की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अनीता बिंद (30) की बीते बृहस्पतिवार को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को मकान मालिक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार सुबह शव उल्दा गांव स्थित घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के उल्दा गांव निवासी काशी बिंद की बेटी अनीता की मई में झारखंड के चंद्रपुरा में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पद पर नियुक्ति हुई थी। 17 सितंबर को उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन झारखंड पहुंचे और शनिवार सुबह शव लेकर गांव लौटे। चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की अनीता अविवाहित थी। उसकी मौत से गांव में भी शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें