प्राचीन इतिहास विभाग में 21 शिक्षकों की भर्ती हुई है, जिनमें 15 असिस्टेंट प्रोफेसर एवं छह एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। इस विभाग में कुल 30 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण असिस्टेंट प्रोफेसर का एक, एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के चार-चार पद खाली रह गए।
शिक्षाशास्त्र विभाग को 10 असिस्टेंट प्रोफेसर एवं दो एसोसिएट प्रोफेसर मिले हैं। योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण प्रोफेसर का एक, एसोसिएट प्रोफेसर के दो और असिस्टेंट प्रोफेसर के दो पर रिक्त रह गए। राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 15 एवं एसोसिएट प्रोफेसर के चार पदों पर भर्ती हुई है। वहीं, योग्य अभ्यर्थी न मिलने से प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर के एक-एक पद खाली रह गए।
समाजशास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन और वनस्पति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 14 एवं एसोसिएट प्रोफेसर के तीन पदों पर भर्ती हुई है। वनस्पति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेेसर का एक और एसोसिएट प्रोफेसर के दो पद खाली रह गए। गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर के दो-दो पदों पर भर्ती हुई है।
पांच शिक्षकों की प्रोन्नति पर लगी मुहर
कार्य परिषद की बैठक में कॅरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पांच शिक्षकों की प्रोन्नति पर भी अंतिम मुहर लगाई गई। इविवि की पीआरओ अंग्रेजी विभाग की डॉ. जया कपूर को प्रोफेसर और सांख्यिकी विभाग में डॉ. पुंडीर को एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नत किया गया। वहीं, शिक्षाशास्त्र विभाग में पीके अस्तालिन, डॉ. सरोज यादव एवं डॉ. रुचि दुबे को असिस्टेंट प्रोफेसर स्टेज-3 पर प्रोन्नत किया गया।