मड़फा कला गांव में सोमवार की रात अराजकतत्वों ने डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक और एसडीएम कोरांव को इसकी सूचना दी।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ने डाॅ. आंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित कराई। प्रभारी निरीक्षक राकेश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।