फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडनी में विदाई के बाद आनंद गिरी स्वदेश रवाना

विज्ञापन
Anand Giri leaves home after farewell in Sydney
विज्ञापन
प्रयागराज। सिडनी से स्वदेश वापसी से पहले सिडनी में योगगुरु स्वामी आनंद गिरि को विदाई दी गई। लिबरल पार्टी के विधायक और सांसदों की ओर से हुए कार्यक्रम में कौशल और संघीय शिक्षा मंत्री डॉ.जियोफ्री ली ने स्वागत किया। बोले, यद्यपि स्वामी जी आस्ट्रेलिया में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में आते रहे हैं लेकिन आज इस कार्यक्रम में उनसे मिलना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया के लोगों को योग का प्रशिक्षण देने के लिए उन्होंने सरकार की ओर से स्वामी आनंद गिरि के प्रति आभार जताया। कहा, योग को सिर्फ स्वास्थ्य से ही जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि ध्यान के अभ्यास से मन शांत होता है। योग की आध्यात्मिक शक्ति तो और भी अद्भुत है। मैंने भी पिछली बार पार्लियामेंट में विश्व योग दिवस पर हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। आयोजन केलिए उन्होंने हैरिस पार्क बिजनेस कमेटी के प्रति भी आभार जताया। वहीं ‘अमर उजाला’ से बातचीत में स्वामी आनंद गिरि ने कहा, सिडनी से नई दिल्ली और वहां से 29 ्िसतंबर को फ्लाइट से प्रयागराज पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें