फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : वोट चोरी के मुद्दे पर आंदोलन की धुरी बन सकता है आनंद भवन, जल्द आ सकते हैं राहुल-प्रियंका

Wed, 24 Sep 2025 03:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्वतंत्रता आंदोलन की धुरी रहे आनंद भवन से कांग्रेस एक और बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। वोट चोरी के मुद्दे पर बिहार के बाद कांग्रेस का अगला पड़ाव यूपी हो सकता है।
विज्ञापन
प्रियंका और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता आंदोलन की धुरी रहे आनंद भवन से कांग्रेस एक और बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। वोट चोरी के मुद्दे पर बिहार के बाद कांग्रेस का अगला पड़ाव यूपी हो सकता है। आंदोलन को धार देने के लिए स्थानीय नेताओं ने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रयागराज आने के लिए आमंत्रित किया है। कांग्रेस के शीर्षस्थ नेता जल्द प्रयागराज आ सकते हैं।

विज्ञापन


हालांकि, वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने पूरे देश में अभियान छेड़ रखा है लेकिन इस आंदोलन की धुरी में उत्तर प्रदेश है। कांग्रेस के शीर्षस्थ नेता बिहार चुनाव में उलझे हैं लेकिन यूपी को लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बिहार के बाद अगला पड़ाव यूपी होगा। अगले साल पंचायत चुनाव हैं और इसके बाद यूपी का विधानसभा चुनाव होगा। ऐसे में पार्टी के पास तैयारी के लिए समय बहुत ही सीमित है।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एवं कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रमोद तिवारी का कहना है कि वोट चोरी देशभर का मुद्दा है। फिलहाल, पार्टी बिहार चुनाव को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रही है लेकिन किसी भी बड़े आंदोलन में प्रयागराज की अनदेखी नहीं की जा सकती है। बिहार से खाली होने के बाद पार्टी अपनी अगली रणनीति स्पष्ट करेगी। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी का कहना है कि वोट चोरी गंभीर मुद्दा है। राहुल गांधी लगातार साक्ष्य सहित यह मुद्दा उठा रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने यूपी के कुछ मुद्दे भी उठाए। कार्यकर्ता चाहते हैं कि वह प्रयागराज आएं और आंदोलन को धार दें। इस बार भी आनंद भवन एक बड़े बदलाव का साक्षी बनेगा।
विज्ञापन


उधर, प्रयागराज कांग्रेस के प्रवक्ता हसीब अहमद ने सोशल मीडिया पर रॉबर्ट वाड्रा को पोस्ट करते लिखा कि इलाहाबाद नेहरू-गांधी परिवार की पृष्ठभूमि रहा है। आइए और आंदोलन के प्रतीक आनंद भवन की साझा विरासत को देखिए। इस पर रॉबर्ट वाड्रा ने जवाब दिया है कि वह जल्द अपने परिवार के साथ आनंद भवन आएंगे। प्रवक्ता हसीब अहमद का कहना है कि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा को भी प्रयागराज आने के लिए आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें