फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लालगोपालगंज में निंदूरा क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज

Thu, 16 Jul 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
लालगोपालगंज का 15सी/2ई निंदूरा रेलवे क्रासिंग - फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर पंचायत के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। फाफामऊ-लखनऊ रेल सेक्शन के लालगोपालगंज-जेठवारा मार्ग स्थित निंदूरा क्रॉसिंग संख्या-15 सी/2ई पर लगने वाले जाम से जल्द निजात मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने यहां टू-लेन ओवरब्रिज बनाने की कवायद तेज कर दी है। सेतु निगम के अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर प्राथमिक औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


निंदूरा क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक बंद होने से जेठवारा मार्ग पर दोनों तरफ एवं कस्बा के हनुमान चैराहा पर वाहनों की कतारें लग जाती हैं। समस्या के मद्देनजर फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने 23 दिसंबर 2025 को सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपकर ओवरब्रिज बनाने की मांग की थी।
विधायक की मांग के आधार पर सेतु निगम ने काम शुरू कर दिया है। राज्य सेतु निगम के अधिकारियों ने सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता के साथ साइट का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अवर अभियंता अजीत कुमार कुशवाहा ने बताया कि निर्माण के लिए मिट्टी की जांच पूरी कर ली गई है। वर्तमान में विभाग की ओर से प्रोजेक्ट का खाका और परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग से सहमति मिलने के बाद 10 दिनों के भीतर डीपीआर शासन को भेजी जाएगी। प्रस्तावित ओवरब्रिज दो लेन का होगा एवं इसकी लंबाई लगभग 700 मीटर होगी।



पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए बनेगा संयुक्त एस्टीमेट

ओवरब्रिज निर्माण की राह में आने वाली तकनीकी बाधाओं को भी समय रहते दूर किया जा रहा है। परियोजना प्रबंधक राज्य सेतु निगम के कार्यालय से 11 जुलाई को नगर पंचायत पत्र भेजा गया है। पत्र में बताया गया है कि प्रस्तावित सेतु संरेखण के मध्य दोनों ओर 10-10 मीटर पेयजल पाइपलाइन प्रभावित हो रही है। पाइपलाइन को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने के लिए जल्द ही एक संयुक्त आगणन तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाना है।

ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में टीम तेजी से काम कर रही है। मिट्टी की जांच हो चुकी है। तकनीकी दस्तावेजों एवं डीपीआर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही इसे शासन को भेजा जाएगा।- एसपी सिंह, सहायक अभियंता, राज्य सेतु निगम।




- निंदूरा क्रॉसिंग पर लगने वाला जाम जनता के लिए बड़ा सिरदर्द था। जनभावनाओं को देखते हुए विधानसभा में यह मांग रखी थी। अब जल्द ही क्षेत्रवासियों को ओवरब्रिज की सौगात मिलेगी।- गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक फाफामऊ।




- ओवरब्रिज का निर्माण लालगोपालगंज के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। घंटों जाम में फंसने से लोगों का समय और व्यापार दोनों प्रभावित होता था। शासन के इस कदम का स्वागत करते हैं। - मुख्तार अहमद, अध्यक्ष प्रतिनिधि, नपं. लालगोपालगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें