फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पानी के लिए किसानों ने शुरू किया जल सत्याग्रह

Thu, 16 Jul 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बारा कमला पंप कैनाल भोड़ी में जल सत्याग्रह करते किसान - फोटो : samvad
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (प्रयाग) के बैनर तले किसानों ने बुधवार को कमला पंप कैनाल पंप नहर भोड़ी में बुधवार को जल सत्याग्रह किया। किसानों ने आरोप लगाया है कि धान की रोपाई का समय आ गया है, लेकिन नहर से पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसके कारण किसानों की रोपाई नहीं हो पा रही है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ऋषि पांडेय ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कई बार इस संबंध में अवगत कराया गया है फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही नहरों को पूरी क्षमता से नहीं चलाया जाता है, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

बारा कमला पंप कैनाल भोड़ी में जल सत्याग्रह करते किसान- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें