फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लूकरगंज पुलिस चौकी के पास बुधवार को अनियंत्रित काले रंग की सेंट्रो कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। पैदल ही अपने आवास से बनर्जी चौराहे की ओर जा रहे बुजुर्ग हादसे में घायल हो गए। घटना के चलते सड़क पर अफरातफरी मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते कार सवार भाग निकले। बुजुर्ग को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लूकरगंज स्थित पूनम अपार्टमेंट निवासी आरके मिश्रा (75) बुधवार शाम को अपने किसी परिचित से मिलने पैदल ही बनर्जी चौराहे की ओर जा रहे थे। वह पुलिस चौकी से थोड़ा आगे बढ़े ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार काले रंग की सेंट्रो कार अनियंत्रित हो गई और उनको टक्कर मारते हुए निकल गई। टक्कर लगने से आरके मिश्रा घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार सवार नवयुवक नशे में थे। घायल बुजुर्ग को पास ही निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है, वहां उनकी हालत स्थित बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें