किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामंडलेश्वर टीना मां के नेतृत्व में अखाड़ा के शिष्यों और क्षेत्रीय लोगों ने बरसना स्थित आवास पर दो दिन धूमधाम से होली का त्योहार मनाया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए होली को बधाई दी। इस दौरान महामंडलेश्वर टीना ने सभी को मंगल कामना के साथ आशीर्वाद दिया।
उन्होंने कहा कि रंग पर्व हमें आपस में प्रेम करना सिखाता है। हम आपसी वैमनस्य भुलाकर विकास के पथ पर चलें, राष्टहित में यही अच्छा होगा। इस दौरान कर्मचारी नेता सुनील पांडेय, राजीव मिश्रा, सिने स्टार और फैशन डिजाइनर मनु पुरवार, अटेवा के डॉ. हरिप्रकाश यादव, किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की आशा, परी, नैना सहित अन्य क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।