फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हाइड्रा की टक्कर से वृद्ध की मौत, मिर्जापुर मार्ग किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिघिया बाजार में हाइड्रा वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहा वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंचने से पहले शव को पोस्टमार्टम घर भेजने से नाराज परिजनों ने मिर्जापुर राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। एसीपी मेजा के आश्वासन पर सवा घंटे बाद आक्रोशित परिजन शांत हुए और आवागमन बहाल हुआ। इस दौरान राजमार्ग के दोनों तरफ एक किमी तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


मांडा थाना क्षेत्र के नरवर चौकठा गांव निवासी श्रीराम निषाद (75) घर पर किराना की दुकान चलाते थे। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे खरीदारी करने के लिए वह साइकिल से दिघिया बाजार गए थे। सब्जी मंडी के समीप साइकिल खड़ी कर वह मिर्जापुर राजमार्ग पार करने लगे। इसी दौरान बेकाबू हाइड्रा वाहन के चालक ने श्रीराम निषाद को टक्कर मार दी। सीने में लगी गंभीर चोट के कारण वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। सूचना पर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे दिघिया पुलिस चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता ने घायल को दिघिया बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान करीब आधे घंटे बाद घायल की सांसें थम गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया।

दूसरी तरफ रोते-बिलखते मृतक की पत्नी रानी देवी ग्रामीणों के साथ घटना स्थल पर पहुंची। परिजनों ने शव को देखे बिना ही पोस्टमार्टम घर भेजने और हाइड्रा वाहन व चालक को मौके से भगा देने का आरोप पुलिस पर लगाते हुए हंगामा करने लगे। संवाद।
विज्ञापन


थोड़ी देर में मौके पर तमाम ग्रामीण जमा हो गए। आक्रोशित ग्रामीण साढ़े 12 बजे मिर्जापुर राजमार्ग पर धरने पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन शव को वापस मंगाने और हाइड्रा वाहन चालक को पकड़ने की जिद पर अड़े रहे। इसी बीच एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय मौके पर पहुंचे और हाइड्रा चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। संवाद।

करीब दोपहर 1:50 बजे मिर्जापुर राजमार्ग पर यातायात बहाल हुआ। सवा घंटे चले चक्का जाम के चलते राजमार्ग पर एक किमी तक वाहनों की कतार लग गई। राजमार्ग जाम होने के चलते राहगीर बेलन नहर मार्ग से होकर निकलने का प्रयास करने लगे। नहर मार्ग की चौड़ाई कम होने से नहर मार्ग पर भी जाम लग गया और राहगीर जहां-तहां फंसे रहे। मृतक के तीन बेटों में राजेश परिवार के साथ दिल्ली शहर रहता है। राकेश और जितेंद्र बंगलूरू रहते हैं। घटना की जानकारी पर तीनों गांव के लिए चल दिए। संवाद।

मुकदमा दर्ज, वाहन को कब्जे में लिया

इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के रिश्तेदार जगदीश पुत्र रामदास की तहरीर पर हाइड्रा वाहन चालक मेजा थाना क्षेत्र के अमिलिया कला गांव निवासी शिवम तिवारी उर्फ ननकऊ के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हाइड्रा वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें