फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Camp : गर्मी में त्वचा की देखभाल के लिए बड़ा कदम, लोगों ने कराई जांच

Sun, 13 Jul 2025 11:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बारिश और उमस भरी गर्मी में त्वचा संबंधी समस्याएं आम हैं। इन समस्याओं का समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से टेटमोसोल और अमर उजाला ने खास पहल की। इसके तहत शहर के द्वारिका पुरी स्थित अस्पताल में 11 और 12 जुलाई को दो दिनी त्वचा जांच शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
शिविर में त्वचा की जांच कराते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश और उमस भरी गर्मी में त्वचा संबंधी समस्याएं आम हैं। इन समस्याओं का समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से टेटमोसोल और अमर उजाला ने खास पहल की। इसके तहत शहर के द्वारिका पुरी स्थित अस्पताल में 11 और 12 जुलाई को दो दिनी त्वचा जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में त्वचा की जांच को लेकर खासा उत्साह दिखा और लोगों ने बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। चिकित्सकों ने चेकअप कर मरीजों को आवश्यक सलाह दी। उन्होंने बताया कि इस माैसम में त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ जाती हैं लेकिन आवश्यक एहतियात बरतकर इन सबसे बचा जा सकता है।

नाटक के जरिए किया जागरूक

स्किन जांच कैंप से पहले शहर के विभिन्न हिस्सों में 15 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में कलाकारों की टीम ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को होने वाले निशुल्क स्किन चेक- अप कैंप के बारे में जानकारी दी। यह अभियान न केवल प्रयागराज बल्कि वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, पटना और गया में भी चलाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें