दिल्ली में पढ़ाई के दौरान आई मौलाना के संपर्क में
युवती के बारे में अब तक जो जानकारी जुटाई गई है, उसके मुताबिक पढ़ाई के लिए दिल्ली जाने के दौरान ही उसका धर्म परिवर्तन हुआ। ऐसे में इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि पढ़ाई के लिए दिल्ली जाने के बाद ही युवती मौलाना उमर गौतम के संपर्क में आई। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि युवती मौलाना के संपर्क में कैसे आई।
कानपुर की छात्रा ने तीन साल पहले बदला था धर्म
उधर शहर से एमबीए करने के दौरान कानपुर निवासी छात्रा के बारे में पता चला है कि उसने तीन साल पहले 2018 में धर्म परिवर्तन कर लिया था। मूल रूप से कानपुर के घाटमपुर के एक गांव की रहने वाली छात्रा मौजूदा समय में एक बैंक में नौकरी कर रही है और वह नोएडा में तैनात है, उसके पिता किसान हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि बेटी के धर्म परिवर्तन करने की जानकारी घरवालों को तीन साल तक पता नहीं चली। हफ्ते भर पहले 19 जून को उसके घर पहुंची एलआईयू की टीम ने पूछताछ की तो परिजनों को जानकारी हुई, जिस पर वह स्तब्ध रह गए।