फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में शहर की भी एक इंजीनियरिंग छात्रा का हुआ धर्मांतरण

Sun, 27 Jun 2021 08:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर से एमबीए करने वाली कानपुर की छात्रा के धर्म परिवर्तन की बात सामने आने के बाद धर्मांतरण रैकेट का संगमनगरी से जुड़ाव का एक और बड़ा खुलासा हुआ।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से एमबीए करने वाली कानपुर की छात्रा के धर्म परिवर्तन की बात सामने आने के बाद धर्मांतरण रैकेट का संगमनगरी से जुड़ाव का एक और बड़ा खुलासा हुआ। इसके मुताबिक, शहर की भी एक युवती का धर्म परिवर्तन दिल्ली से गिरफ्तार मौलाना उमर गौतम ने कराया था। कैंट निवासी यह युवती मौजूदा समय में दिल्ली में ही रहकर पढ़ाई कर रही है। युवती के बारे में जानकारी जुटाने को पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसियों भी लगा दिया गया है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कैंट क्षेत्र की रहने वाली जिस युवती का धर्मांतरण कराया गया, वह इंजीनियरिंग की छात्रा है। एमटेक करने वाली यह युवती वर्तमान में दिल्ली स्थित एक नामी इंजीनियरिंग संस्थान में रहकर पढ़ाई कर रही है। वह संस्थान के ही हॉस्टल में रहती है। युवती कैंट में हेस्टिंज्स रोड अशोक नगर की रहने वाली है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा भी यहीं हुई है। एटीएस की ओर से इस संबंध में इनपुट भेजकर युवती के बारे में अन्य जानकारियां जुटाने को कहा गया है। मामले में पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी लगाया गया है। फिलहाल इस बारे में पुलिस अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। 

Trending Videos

धर्म परिवर्तन - फोटो : amar ujala
दिल्ली में पढ़ाई के दौरान आई मौलाना के संपर्क में
युवती के बारे में अब तक जो जानकारी जुटाई गई है, उसके मुताबिक पढ़ाई के लिए दिल्ली जाने के दौरान ही उसका धर्म परिवर्तन हुआ। ऐसे में इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि पढ़ाई के लिए दिल्ली जाने के बाद ही युवती मौलाना उमर गौतम के संपर्क में आई। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि युवती मौलाना के संपर्क में कैसे आई। 

कानपुर की छात्रा ने तीन साल पहले बदला था धर्म
उधर शहर से एमबीए करने के दौरान कानपुर निवासी छात्रा के बारे में पता चला है कि उसने तीन साल पहले 2018 में धर्म परिवर्तन कर लिया था। मूल रूप से कानपुर के घाटमपुर के एक गांव की रहने वाली छात्रा मौजूदा समय में एक बैंक में नौकरी कर रही है और वह नोएडा में तैनात है, उसके पिता किसान हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि बेटी के धर्म परिवर्तन करने की जानकारी घरवालों को तीन साल तक पता नहीं चली। हफ्ते भर पहले 19 जून को उसके घर पहुंची एलआईयू की टीम ने पूछताछ की तो परिजनों को जानकारी हुई, जिस पर वह स्तब्ध रह गए। 
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन
धर्मांतरण न कराने पर युवती से मारपीट, आरोपी हिरासत में
प्रयागराज। जार्जटाउन में रहने वाली युवती ने धर्म परिवर्तन न करने पर मारपीट व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी गोलू निवासी मम्फोर्डगंज को हिरासत में ले लिया है। युवती का आरोप है कि शुक्रवार सुबह आरोपी उसे रास्ते में मिला और धर्म परिवर्तन कर निकाह न करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर मोबाइल छीन लिया।

युवती का आरोप है कि 21 मई को भी उसने घर में घुसकर यौन उत्पीड़न की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मामले में सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान का कहना है कि युवती के घरवालों ने एक जून को उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को मुक्त कराते हुए उसका बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने खुद को बालिग व मर्जी से युवक के साथ जाने की बात कही थी। जिसके बाद आरोपी को रिहा कर दिया गया। अब युवती ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने व मोबाइल छीनने की शिकायत की है, जिस पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें