फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आठवीं के छात्र ने घर में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
कोतवाली ललित नगर में आठवीं के छात्र के आत्महत्या के बाद एसआरएन चौकी पहुंचे परिजन। अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के ललित नगर रेलवे कॉलोनी के पास आठवीं कक्षा के छात्र आदित्य राज (15) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के वक्त छात्र घर में अकेला था। रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से कौशाम्बी के भरवारी कस्बा निवासी शिव प्रसाद पिछले कई वर्षों से कोतवाली थाना क्षेत्र के ललित नगर रेलवे कॉलोनी के पास परिवार समेत रहते हैं। घर में बेटे आदित्य के अलावा पत्नी गायत्री और बेटी ईशा हैं। आदित्य सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। स्कूल में उसकी परीक्षाएं चल रही थीं।
शनिवार सुबह शिव प्रसाद को अपने रिश्तेदार के घर अंतिम संस्कार में जाना था। आदित्य को साथ चलने के लिए कहा गया तो उसने परीक्षा होने की बात कहकर जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग सुबह भरवारी के लिए रवाना हो गए। शनिवार रात करीब 9:30 बजे परिजनों ने पड़ोसी को फोन कर कहा कि वापस घर पहुंचने में देरी हो जाएगी। यह बात आदित्य को जाकर बता दें।
विज्ञापन

पड़ोसी युवक घर पहुंचा तो आदित्य अपने कमरे में रॉड पर पिता के गमछे के फंदे से लटका हुआ था। आसपास के लोगों की मदद से उसे स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

शाम पांच बजे घर के बाहर खेल रहा था आदित्य
पिता शिव प्रसाद ने बताया कि शाम करीब पांच बजे तक बेटा घर के बाहर खेल रहा था, वह बहुत हंसमुख था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वहीं, चाचा रमेश ने बताया कि भतीजे के पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं था। वह पढ़ने में भी तेज था। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें