फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एमएलसी मतदाता सूची में लोगों से जुड़ने की अपील की

Wed, 12 Aug 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
चित्र परिचय------- बुद्धजीवियों की बैठक में शामिल लोग ( संवाद न्यूज एजेंसी जसरा)
विज्ञापन
विधान परिषद के पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने युवाओं, अधिवक्ताओं और शिक्षकों से सीधे संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को निर्वाचक नामावली में जुड़ने की अपील की गई।
विज्ञापन

ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा के सभागार में इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक क्षेत्र विधान परिषद के पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों युवाओं, अधिवक्ताओं, शिक्षक और समाज सेवकों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर लोगों से उनकी समस्याएं और आज की राजनीतिक परिवेश पर मंथन किया गया। सुरेश कुमार त्रिपाठी ने बारा तहसील के समस्त प्रबुद्ध जनों से एमएलसी मतदाता सूची के नामावली में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ़ योगेंद्र सिंह, लालमणि पांडे, कन्हैयालाल मिश्र, दिनेश त्रिपाठी, चंद्रशेखर पांडे आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें