फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के कोल्ड स्टोरेज से निकाली गई अमोनिया गैस, अब पीडीए की बारी

Thu, 24 Sep 2020 07:34 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
अतीक अहमद। - फोटो : File
विज्ञापन
अंदावा-कटका गांव स्थित माफिया अतीक अहमद की संपत्ति पर खड़े कोल्ड स्टोरेज से बुधवार को अमोनिया गैस के प्रभाव को पूरी तरह खत्म कर दिया गया। अब अगली कार्रवाई पीडीए का तोड़ू दस्ता करेगा। बृहस्पतिवार को कोल्ड स्टोरेज को बारूद उड़ाया जाएगा या नहीं, इस पर संशय बना है। फिलहाल झूंसी पुलिस के साथ ही आसपास के अन्य थानों की फोर्स को तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


अतीक की नाम-बेनामी संपत्ति में शामिल झूंसी के कोल्ड स्टोरेज को खाली कराने के बाद उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 17 सितंबर से शुरू की गई थी। हालांकि दो दिनों की कार्रवाई में पीडीए के तोड़ू दस्ते के दो बुलडोजर खराब हो गए। तब कोल्ड स्टोरेज को बारूद से उड़ाने का निर्णय लिया गया। इसके पहले कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के प्रभाव को खत्म करने की कवायद चली। तीन दिन बाद बुधवार को अग्निशमन विभाग ने विशेषज्ञों की टीम के साथ अमोनिया गैस के प्रभाव को कोल्ड स्टोरेज से पूरी तरह खत्म कर दिया गया। अब पीडीए के तोड़ू दस्ते की बारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें