केबीसी की टीम अमिताभ से जुड़ी ऐसी ही अनेक स्मृतियों को सहेजने के लिए बीते दिनों शहर में थी। जन्मदिन के खास मौके के लिए शूट की गई डाक्यूमेंट्री में ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की चौथी कक्षा के छात्र ओम श्रीवास्तव ने अमिताभ के बचपन की भूमिका निभाई है। ओम के पिता और रंगनिर्देशक विनय श्रीवास्तव बोले, अरैल घाट पर नाव में बैठे अमिताभ के बचपन का दृश्य फिल्माया गया है। फिल्म यूनिट के सहयोगी रहे रंगकर्मी मनीष कपूर कहते हैं, टीम शूटिंग के लिए अरैल घाट के अतिरिक्त कटघर वाले घर और ब्वॉयज हाईस्कूल भी गई थी। उम्मीद है शो में प्रयागराज में बनी डाक्यूमेंट्री भी दिखे।
पंत जी ने नाम दिया था अमिताभ
क्लाइव रोड के ‘दस द्वार वाले बंगले’ में ही ग्यारह अक्तूबर की दोपहर तेजी ने बेटे को जन्म दिया, जिसे सुमित्रानंदन पंत ने नाम दिया, अमिताभ। अमित के स्कूल के दाखिले के समय बच्चन जी ने बच्चन नाम स्वीकार किया, फिर मुन्ना का नाम स्कूल में अमिताभ बच्चन लिखाया गया। उनकी शुरुआती पढ़ाई ब्यायज र्हाईस्कूल में हुई। इससे पहले लोकनाथ के प्राचीन गणेश मंदिर में अमिताभ और अजिताभ की पट्टी पूजा हुई थी।