फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह आज इलाहाबाद में, किसान सम्मेलन में करेंगे शिरकत

Tue, 31 May 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
यूपी चुनाव के मद्देनजर ग्रामीण इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। यहां वह अंदावा में आयोजित सरदार पटेल किसान विराट सम्मेलन में शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि उनकी मौजूदगी में बसपा और सपा के कई नेता भाजपा ज्वाइन भी कर सकते हैं। सम्मेलन के बाद अमित शाह केपी कालेज ग्राउंड और परेड ग्राउंड का भी निरीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन


अमित शाह का यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इलाहाबाद का दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केशव प्रसाद मौर्य के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला मौका है कि जब अमित शाह संगम नगरी पहुंच रहे हैं। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह भी इलाहाबाद आ रहे हैं। दोनों नेता दिल्ली से प्लेन द्वारा सीधे वाराणसी पहुंचेंगे। वाराणसी से कार द्वारा दोनों नेता दिन में एक बजे के आसपास अंदावा पहुंच जाएंगे। यहां आयोजित किसान महासम्मेलन में वे सीधे जिले के किसानों से रूबरू होंगे। सम्मेलन स्थल पर उनका घंटे भर रुकने का कार्यक्रम है। इसके बाद वे भाजपा नेताओं के साथ 12 एवं 13 जून को इलाहाबाद में होने वाली बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के आयोजन स्थत केपी कालेज ग्राउंड का मुआयना करेंगे। इसकेे अलावा 13 जून को ही परेड ग्राउंड में होने वाली पीएम मोदी की जनसभा स्थल को भी वे देखने जा सकते हैं। पार्टी के काशी प्रांत प्रभारी लक्ष्मण आचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रात्रि विश्राम इलाहाबाद में ही करेंगे। यहां से वे बुधवार की सुबह वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष का शाम को पार्टी के दिवंगत नेता देवेंद्र सिंह चौहान के आवास पर जाने का भी कार्यक्रम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें