फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : विवादों के बीच मॉडल हर्षा को शाही रथ पर फिर बैठाने का निरंजनी अखाड़े का एलान

Mon, 20 Jan 2025 12:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

संन्यासिनी वेश में मकर संक्रांति के प्रथम अमृत स्नान पर्व पर मॉडल हर्षा रिछारिया को शाही सवारी कराने को लेकर ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य के एतराज के बाद रविवार को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने इस विवाद को हवा दे दी।
विज्ञापन
हर्षा रिछारिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संन्यासिनी वेश में मकर संक्रांति के प्रथम अमृत स्नान पर्व पर मॉडल हर्षा रिछारिया को शाही सवारी कराने को लेकर ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य के एतराज के बाद रविवार को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने इस विवाद को हवा दे दी। दोपहर बाद श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़े के शिविर में पहुंचीं मॉडल हर्षा को संतों ने बेटी के रूप में नवाजा।

विज्ञापन


यहां अखाड़ा परिषद और निरंजनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने एलान किया कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ के सबसे बड़े अमृत स्नान पर्व पर वह खुद मॉडल हर्षा को निरंजनी अखाड़े के शाही रथ की सवारी से संगम तक ले जाएंगे, ताकि वह संतों के साथ भगवा वेश में त्रिवेणी की पावन धारा में पुण्य की डुबकी लगा सकें।

मॉडल हर्षा रिछारिया को दोबारा शाही रथ पर बैठाकर संगम ले जाने के निरंजनी अखाड़े के अध्यक्ष के एलान के बाद संन्यास और सौंदर्य के बीच संतों में मचा घमासान तेज होने की उम्मीद है। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि इस तरह का कदम महंत रवींद्र पुरी को नहीं उठाना चाहिए। वह अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष भी हैं और सनातन धर्म की रक्षा की जिम्मेदारी उन पर है। ऐसे में उन्हें मॉडल को दोबारा शाही रथ पर सवार कराने का अपना इरादा त्याग देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें