हंडिया। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्वास्थ्य शिक्षा समिति की ओर से कस्बे में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनके आदर्शों पर चर्चा की गई। सांसद भदोही डॉ. विनोद कुमार बिंद ने कहा कि भारतीय संविधान के संरचना में डॉ. भीमराव आंबेडकर का योगदान सराहनीय ही नहीं अविस्मरणीय रहेगा।
काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सैफुल अब्बास ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन आदर्श हमारे लिए अनुकरणीय है। संचालन राजकमल एडवोकेट ने किया। इस मौके पर रामरक्षा, डॉ. रिंकू वर्मा, धनीलाल प्रजापति, अरविंद कुमार, बसंत लाल, पप्पू गौतम, नंदलाल बिंद, रामपति आदि मौजूद रहे।