अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचकर स्वामी चिदानंद का आशीर्वाद लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
कटरीना कैफ का आध्यात्मिक अनुभव
बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री कटरीना कैफ ने भी महाकुंभ में आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव किया। उन्होंने परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानंद सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी से आशीर्वाद लिया। उन्हें भगवान शिव की मूर्ति और रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया गया। स्वामी चिदानंद सरस्वती जी ने कहा कि जब बॉलीवुड जैसी लोकप्रिय इंडस्ट्री के सितारे महाकुंभ में आते हैं, तो यह युवाओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करता है।
यह संदेश देता है कि आध्यात्मिकता केवल साधु-संतों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न अंग हो सकती है।साध्वी भगवती सरस्वती जी ने कहा, युवा पीढ़ी को यह समझना चाहिए कि अध्यात्म सिर्फ बुजुर्गों या साधु-संतों के लिए नहीं है। जब कटरीना कैफ जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियां महाकुंभ में आती हैं, तो यह हमारे युवाओं को अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा देता है।
फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने संगम में डुबकी लगाई।
- फोटो : अमर उजाला।
परिवार संग प्रयागराज पहुंचीं सोनाली बेंद्रे, पवित्र संगम में लगाई आस्था की डुबकी
इस बीच, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी अपने परिवार के साथ महाकुंभ प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर आस्था और अध्यात्म का अनुभव किया। संगम में स्नान के बाद सोनाली बेंद्रे ने कहा कि यहां आकर उन्हें अपार शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने इस दिव्य आयोजन में शामिल होकर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को और करीब से महसूस किया।