फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला उड़ान : पीरियड आने पर डरें नहीं, किशोरियों का सही मार्गदर्शन करें माताएं

Fri, 10 May 2024 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुट्ठीगंज  स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में व्हिसपर और अमर उजाला की तरफ से आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम में शहर की जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनिया सिंह ने छात्राओं व उनकी माताओं से कही। डॉ. सोनिया ने कहा कि एक उम्र के बाद पीरियड का आना जरूरी
विज्ञापन
अमर उजाला के कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिकतर परिवारों में मासिक धर्म आने को सही तरीके से नहीं देखा जाता है। ऐसे में बच्चियों को जब पीरियड आता है, तो वह जानकारी के अभाव में काफी डरी- सहमी रहती हैं। वह किसी से कुछ नहीं कह पाती हैं। जिसका परिणाम आगे चलकर नकारात्मक रूप में देखने को मिलता है। जबकि, मां को चाहिए कि अगर बेटी को सही समय पर पीरियड आए, तो इसे गलत रूप में न लें। बल्कि उन्हें समझना चाहिए कि बच्ची की ग्रोथ सही ढंग से हो रही है। उसकी बच्चेदानी विकसित हो रही है। इसके लिए वह बच्ची से बात करें और उसे मासिक धर्म के प्रति जागरूक करें।

विज्ञापन

अमर उजाला कार्यक्रम में बच्चियों को किया गया जागरूक। - फोटो : अमर उजाला।
यह बातें शुक्रवार को मुट्ठीगंज  स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में व्हिसपर और अमर उजाला की तरफ से आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम में शहर की जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनिया सिंह ने छात्राओं व उनकी माताओं से कही। डॉ. सोनिया ने कहा कि एक उम्र के बाद पीरियड का आना जरूरी होता है। इसलिए कि समय पर मासिक धर्म की शुरूआत होना स्वस्थ्य किशोरी की पहचान होती है। जब किसी घर में बच्चा पैदा होता है, तो हम तमाम तरह के कार्यक्रम कर खुशी मनाते हैं। इसी प्रकार जब किशोरी का पीरियड आए तो, माताओं को चाहिए कि वह बच्ची के मन में जन्म ले रही तमाम प्रकार कि भ्रांतियों को दूर करें और उन्हें इसके प्रति जागरूक करें
विज्ञापन

अमर उजाला के कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान कुछ बच्चों ने डॉ. सोनिया से सवाल भी पूछे। अपनी बेटियों के संग आई माताओं ने विश्वास दिलाया कि अब वह अपनी उनकी तमाम भ्रांतियों को दूर करेंगी। इस दौरान मौजूद इनफ्लुएंसर रिया पांडेय ने कहा कि मासिक धर्म आने पर कभी डरना नहीं चाहिए। एक उम्र के बाद इस प्रकार का बदलाव आता है। उन्होंने इस दौरान अपने जीवन में आए इस बदलाव को छात्राओं के साथ साझा किया।

इस दौरान निंबध प्रतियोगिता की विजेता बीबीएस स्कूल की अनन्या वर्मा को पुरस्कार के रुप में लैपटॉप दिया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रॉक्टर एंड गैंबल के विवेक गुप्ता एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज के  प्रबंधक पंकज जायसवाल, प्रधानाचार्या अर्चना जायसवाल, उप प्रधानाचार्या आशा श्रीवास्तव, चीफ प्रॉक्टर नीना प्रजापति, मीडिया कोऑर्डिनेटर सलोनी अग्रवाल, इंचार्ज अनुपमा श्रीवास्तव, ऋतु अरोरा, वंदिता अस्थाना व रैहा इदरीश मौजूद रहीं। संचालन डिंपल सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें