50 से 75 हजार तक मिलेगी छात्रवृत्ति
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होने वाले नौवीं और दसवीं के 22 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 11वीं और 12वीं के 22 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसकी परीक्षा देशभर के 83 शहरों में कराई गई।
परीक्षार्थी बोले
- इस परीक्षा को लेकर तैयारी की थी। प्रश्न पत्र मिलाजुला रहा। कुछ प्रश्न छूट गए हैं। पहली बार ओएमआर सीट पर उत्तर लिखा है। इससे कुछ नया सीखने मिला है। - धनंजय मिश्रा, मेजा
- परीक्षा में सामान्य ज्ञान, विज्ञान और गणित के प्रश्न थे। अधिक से अधिक प्रश्न हल करने का प्रयास किया लेकिन ओएमआर सीट भरने में समय लग गया तो कुछ प्रश्न छूट गए। - शिवम उपाध्याय, मेजा रोड
- इसमें समसामयिक के प्रश्न ज्यादा थे। कुछ प्रश्नों को लेकर असमंजस था। सभी प्रश्न तो कर दिए हैं लेकिन कुछ के उत्तर गलत होने के संभावना है। - रवींद्र मिश्रा, झूंसी
- सभी प्रश्न हल करने का प्रयास किया। प्रश्न पत्र देखकर लगा कि रोजाना अखबार पढ़ते तो ज्यादा प्रश्न हल कर लेते। अधिकतर सवाल समसामयिक विषय के थे। - जीतेंद्र यादव, बहरिया
- अमर उजाला की छात्रवृत्ति परीक्षा में पहली बार बैठने का माैका मिला है। प्रश्न पत्र ठीक हुआ है। सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्नों ने उलझा दिया था। उसमें कुछ गलत हो सकते हैं। - सुशील कुमार, बहरिया
प्रतापगढ़ : विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, छात्रवृत्ति परीक्षा में सम्मिलित हुए 795 विद्यार्थी
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन रविवार को प्रभात एकेडमी, अष्टभुजा नगर में किया गया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह रहा। दो पालियों में हुई परीक्षा में 795 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा के लिए कुल 1314 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
परीक्षा केंद्र प्रभात एकेडमी के पास सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ अभिभावक के साथ पहुंची। केंद्र के बाहर लगे अनुक्रमांक सूची से विद्यार्थियों और अभिभावकों ने परीक्षा कक्ष संख्या चेक किया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक हुई। पंजीकृत 614 विद्यार्थियों में 372 उपस्थित रहे। कुल 242 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 700 विद्यार्थियों में 423 ने परीक्षा दी। कुल 277 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
केंद्र प्रभारी डॉ. प्रभात शर्मा ने बताया कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में खास उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विद्यार्थियों के साथ अभिभावक केंद्र पर पहुंचे। दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, आशीष सिंह, सुनीता राम, सुनीता सिंह मधु, अंकिता सिंह, पूजा शुक्ला, पूजा सिंह, अंजू शुक्ला, एकता, सृष्टि सिंह, खूशबू, अजय शर्मा, ओम मिश्रा, रितेश तिवारी, हरिकेश सिंह, नीरज, यूएस मिश्रा मौजूद रहे।