फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन : आजाद पार्क में मतदाता जागरूकता पर चित्रकला प्रतियोगिता 21 फरवरी को

Fri, 18 Feb 2022 10:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चित्रकला प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष आरंभ होगी। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं कैनवास पर मतदाता जागरूकता से जुड़े चित्र उकेरेंगे।
विज्ञापन
amar ujala painting competition - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकतंत्र के उत्सव में विधान सभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा। जिले में शत-प्रतिशत मतदान की मिसाल कायम करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने भी बीड़ा उठाया है।

विज्ञापन




इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 21 फरवरी को रंगों के साथ वोट की बात शीर्षक से चंद्रशेखर आजाद पार्क में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजित होगी। इसमें शहर के कई स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 



चित्रकला प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष आरंभ होगी। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं कैनवास पर मतदाता जागरूकता से जुड़े चित्र उकेरेंगे। प्रतिभागियों को कलर और क्लिप बोर्ड खुद लेकर आना होगा। ड्राइंग शीट अमर उजाला की ओर से दी जाएगी।
विज्ञापन




इसके लिए गठित चार सदस्यीय निर्णायक मंडल की ओर से चयनित 10 श्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी मतदान की अपील करेंगे और शहर में कई कलाकार भी इसमें शामिल होंगे।

विज्ञापन

स्कूल का परिचय पत्र लाना होगा साथ
इस चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने स्कूल का परिचय पत्र साथ लेकर आना होगा। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी ड्राइंगशीट जमा करते समय अपना नाम,स्कूल का नाम, कक्षा और मोबाइल नंबर लिखना न भूलें।



छात्र-छात्राओं के अलावा भी कोई चाहे तो व्यक्तिगत रूप से इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकता है। मतदान के इस महापर्व को सफल बनाने में आप भी भागीदार बन सकते हैं। अभिभावक भी अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर इस आयोजन के सहभागी बन सकते हैं।


मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान का भी बने हिस्सा 
चंद्रशेखर आजाद पार्क में मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। इस मुहिम से शहर के संगठनों के अलावा क्लबों के पदाधिकारी और सदस्य भी जुड़ेंगे। हस्ताक्षर अभियान के जरिए शहर के मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें