अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को दो पालियों में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा कराई गई। इसमें नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रयागराज में 2561 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को दो पालियों में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा कराई गई। इसमें नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रयागराज में 2561 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। केपी इंटर कॉलेज और एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में दो पालियों में परीक्षा हुई। हाईस्कूल के बच्चों की परीक्षा सुबह 11 से 12:30 बजे और इंटरमीडिएट की दोपहर दो से 3:30 बजे तक हुई।
विज्ञापन
केपी इंटर कॉलेज में 9वीं-10वीं के 593 व 11वीं-12वीं के 1181 और एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में 9वीं के 244, 10वीं के 256 और 12वीं के 287 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा कराने में केपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.योगेंद्र सिंह, शारीरिक शिक्षक उमेश खरे, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार श्रीवास्तव और एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस समेत शिक्षक अनुपम परिहार, रवींद्र मिश्रा, शुभांकर दत्ता, जयदीप गांगुली, गीतांजलि बसु, रेखा दत्ता आदि का सहयोग रहा।