फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला चुनावी चौपाल : महंगाई, बेरोजगारी और पेपरलीक को लेकर आक्रोश, कानून व्यवस्था पर जताया संतोष

Sat, 11 May 2024 04:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अमर उजाला चौपाल के तहत सिविल लाइंस रोडवेज के पास लोकसभा चुनाव को लेकर आम लोगों से बातचीत की गई। इस दौरान सभी वर्गों के लोगों ने अपने विचार रखे और आने वाले चुनाव में बढ़चढ़कर मतदान करने के साथ प्रत्याशियों के बारे में खुलकर चर्चा की। 
विज्ञापन
अमर उजाला चौपाल में हिस्सा लेते नागरिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला की ओर से आयोजित चुनावी चौपाल में लोगों ने प्रत्याशियों और सरकार को लेकर बेबाकी से अपने विचार रखे। अधिकांश लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए वहीं कानून व्यवस्था और मुफ्त राशन को लेकर सरकार की योजना की तारीफ की। 

विज्ञापन


बलराम ने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री का चुनाव है कोई छोटा चुनाव नहीं है। इसलिए प्रत्याशी की योग्यता का कोई सवाल ही नहीं उठता है। वोट तो उसी को दिया जाएगा जो विकास कार्य करेगा और जनता के हितों की रक्षा करेगा। वर्तमान सरकार अच्छा कार्य कर रही है। मुफ्त में राशन मिलने से लोगों को भटकना नहीं पड़ रहा है।

अमित सोनकर ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति सशक्त हुई है। कोई भी अपराधी अब खुलेआम गुंडई करने से बच रहा है। लोगों के भीतर कानून का भय व्याप्त हो गया है। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए। भोलानाथ मौर्य ने कहा कि स्कूलों में बच्चों की फीस महंगी हो गई है। हर साल कॉपी और किताबों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन






विज्ञापन





लल्लन सोनकर ने कहा कि इस बार हम सबको बढ़ चढ़कर मतदान करना चाहिए। जब अधिक से अधिक मतदान होगा तो सही प्रत्याशी का चयन हो सकेगा और इससे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें