अमर उजाला शुभ लाभ कार्निवाल में रामायण पर आधारित नाटिका का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला।
कथक और लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्निवल की शुरुआत उर्मिला शर्मा कथक केंद्र के कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों ने ढेड़िया नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों को आकर्षित किया। बच्चों के गीत-संगीत और नृत्य ने कार्निवल में चार चांद लगा दिए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ रेल और ऊंट की सवारी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
मंच पर इनकी प्रस्तुति रही सराहनीय
मंच पर तनु की टीम, कीर्ति ग्रुप, आर्ना व आर्या यादव, रेयांश केसरवानी, जानविका सिंह, काव्या गुप्ता, सान्वी गुप्ता, रितवी गुप्ता, दिव्या प्रताप मौर्या, शगुन गुप्ता, खुशी गुप्ता, आशी वर्मा, वर्णिका मिश्रा, नित्या, अराध्या, जिया, पूजा, कार्तिशा, आरिफ की प्रस्तुति सराहनीय रही।
अमर उजाला शुभ लाभ कार्निवल की सांस्कृतिक संध्या नृत्य प्रस्तुत करती मीनू तिवारी एंड ग्रुप के कलाकार
- फोटो : अमर उजाला।
कलाकारों के लिए मुफ्त पंजीकरण का मौका
अमर उजाला शुभ-लाभ शॉपिंग कार्निवल में अपनी प्रतिभा दिखाने के इच्छुक कलाकारों और संगीत संस्थाओं के लिए मुफ्त पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक प्रतिभागी अपना नाम, उम्र और मोबाइल नंबर 9675897474 व 9675897416 व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं।
बच्चों की अठखेलियों को कैमरे में कैद करते रहे अभिभावक
कार्निवल में बच्चों की खुशियों को यादगार बनाने के लिए अभिभावक भी उत्साहित नजर आए। कोई अपने बच्चे की नृत्य प्रस्तुति को मोबाइल में कैद करता दिखा तो कोई झूलों पर मस्ती करते बच्चों की तस्वीरें खींचता रहा। रेल, ऊंट की सवारी और जंपिंग झूलों का आनंद लेते बच्चों की अठखेलियों को कैमरे में संजोने की होड़ लगी रही। अभिभावकों के लिए बच्चों की मुस्कान और उनकी मस्ती के यह पल अनमोल यादें बन गए।
रेल-ऊंट पर आनंद लेते नजर आए बच्चे
कार्निवल में रेल और ऊंट की सवारी के साथ बच्चों ने उछल-कूद वाले झूलों का भी खूब आनंद लिया। रंग-बिरंगे झूलों पर मस्ती करते बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्निवल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनोरंजन के इन आकर्षणों ने भी लोगों का ध्यान खींचा।