कई ज्योतिषाचार्य और इस विषय से जुड़े विद्वान महोत्सव का हिस्सा बनेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
विभिन्न सत्रों में ज्योतिष शास्त्रों के गूढ़ रहस्यों पर चर्चा होगी। इन सत्रों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मुख्य संबोधन देंगे। समापन सत्र के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे।
जीवांजलि और माय ज्योतिष
धर्म-अध्यात्म और ज्योतिष संबंधी सामग्री के लिए अमर उजाला के दो उपक्रम जीवांजलि और माय ज्योतिष डिजिटल रूप से मौजूद हैं। जीवांजलि पर जहां धर्म, अध्यात्म और वेद-पुराणों से जुड़ी पठनीय सामग्री और वीडियो मिलते हैं, वहीं माय ज्योतिष के माध्यम से जाने-माने ज्योतिषियों से ज्योतिषीय परामर्श हासिल किया जा सकता है।
अनिल वत्स ने किया अभिनंदन।
- फोटो : अमर उजाला