फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudha Murthy In Mahakumbh: सुधा मूर्ति बोलीं... तन-मन-धन से गिरे को अंगुली पकड़कर उठाना ही मेरे लिए धर्म

Fri, 24 Jan 2025 06:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

Mahakumbh 2025: देश की चुनिंदा अरबपति महिलाओं में से एक सुधाजी में पैसे का गुमान दिखा न दिखावे का कोई शौक। महिलाओं-बच्चों को पढ़ाने की पक्की वकील... खुद भी खूब लिखने-पढ़ने वाली। महाकुंभ में पहली बार आईं सुधाजी ने सर्द सांझ में नवीन सिंह पटेल से गर्मजोशी से बातचीत की और जिंदगी के तमाम पन्नों को खोलकर रख दिया...
विज्ञापन
सुधा मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maha Kumbh Mela: सादगी की मूर्ति...नाम भी है सुधा मूर्ति। सर्द हवाओं की चुभन के बीच हरे रंग की साड़ी, पूरी बाजू वाले स्लेटी कलर के स्वेटर और क्रीम कलर का शॉल लपेटे सुधाजी जब पर्यटन निगम की टेंट सिटी की कॉटेज नंबर-16 का पर्दा हटाकर बाहर आईं तो राज्यसभा सदस्य, पद्मभूषण व पद्मश्री जैसे सम्मान और ओहदे उनकी सादगी के कारण सामान्य से लगने लगे।

विज्ञापन


देश की चुनिंदा अरबपति महिलाओं में से एक सुधाजी में पैसे का गुमान दिखा न दिखावे का कोई शौक। महिलाओं-बच्चों को पढ़ाने की पक्की वकील... खुद भी खूब लिखने-पढ़ने वाली। महाकुंभ में पहली बार आईं सुधाजी ने सर्द सांझ में नवीन सिंह पटेल से गर्मजोशी से बातचीत की और जिंदगी के तमाम पन्नों को खोलकर रख दिया...

महाकुंभ के बारे में कितना कुछ जान के आई थीं, पढ़कर आई थीं...यहां आकर कैसा पाया?

हमने महाकुंभ को टीवी पर ही देखा था। यहां आने के बाद बहुत सरल है, ऐसा महसूस हुआ। क्राउड (भीड़) है, लेकिन मैनेजमेंट बहुत अच्छा है। तीन दिन से कुंभ में नहा रही हूं। मन्नत थी मेरी। सब घूमकर देखा। बहुत अच्छा खाने का भंडार है। योगी सरकार ने बहुत अच्छा अरेंजमेंट किया है। अकेले भी जा सकते हैं रात में।

मैंने सुना कि आपने योगीजी से मुलाकात में उत्तर प्रदेश के लिए कुछ मदद ऑफर की है?

मैंने उन्हें बताया है कि मेरेे जीजाजी... वो अमेरिका में उद्योपति हैं। उनका फाउंडेशन शिक्षकों को ट्रेनिंग देता है। इससे उन्हें नौकरी जल्दी मिल जाती है। उन्हें कहा है कि वह इसका फायदा यूपी को दिलाएं।

क्या जवाब दिया योगीजी ने...योगीजी ने हां बोला है। अब उनके शिक्षा विभाग को प्रस्ताव देना है। इससे कॉलेज के विद्यार्थियों को अच्छा फायदा हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें