कार्यक्रम में अतिथियों और विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। प्रतीक चिह्न और प्रमाणपत्र के साथ पुष्प गुच्छ प्रदान किए गए। इस मौके पर इविवि में मानव विज्ञान के डॉ. राहुल पटेल ने स्वच्छता पर अपनी एक पुस्तक नेस्ले के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अफेयर्स संजय खजुरिया को भेंट की।
विशेषज्ञों ने दिए सुझाव
‘दो मिनट सफाई के नाम’ कार्यक्रम में सामूहिक परिचर्चा में विशेषज्ञों ने प्लास्टिक कचरा निस्तारण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। उनकी राय रही कि जन जागरूकता के साथ सिटी टास्क फोर्स गठित कर जन जन को इस अभियान को जोड़कर जमीनी स्तर पर पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति के प्रयास किए जाएं। इसमें कुंभ मेला प्रयागराज के नोडल अधिकारी सैनिटेशन डॉ. वीके मिश्रा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बायोकेमेस्ट्री के विभागाध्यक्ष प्रो. अभय कुमार पांडेय, सीएमपी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रमोद शर्मा, कुंभ मेला के चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष चौरसिया शामिल रहे। विशेषज्ञों ने प्लास्टिक कचरे के विकल्प बताए। इसके निस्तारण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों से बचाव की जानकारी दी।
इनकी रही सहभागिता
‘दो मिनट सफाई के नाम’ मुहिम से समाज के हर क्षेत्र से लोगों का जुड़ाव रहा। वरिष्ठ अधिवक्ता बीके श्रीवास्तव, पादरी राजेश जोसेफ, आरएस वर्मा, सीए पवन जायसवाल, आक्टा के डॉ. उमेश प्रताप सिंह, डॉ. कमलेश तिवारी, डॉ. आरएन पांडेय, डॉ. सीपी शर्मा, स्मिता अग्रवाल, व्यापारी नेता सरदार अजीत सिंह, विजय अरोरा, सुशील खरबंदा, शिवशंकर सिंह, कादिर भाई, रौनक गुप्ता, डॉ. अविनाश श्रीवास्तव, डॉ. मुनीश, रविशंकर द्विवेदी, कैट के महेंद्र गोयल, योगेश गोयल, आशीष गुप्ता, नाजिया नफीस, लालू मित्तल, राजू मरकरी, सुमित श्रीवास्तव, दिलीप चौरसिया, रवि तलवार आदि मौजूद रहे।