प्रयागराज कुंभ में तीसरे शाही स्नानपर्व वसंत पंचमी पर डुबकी लगाने के बाद सभी शैव अखाड़ों ने काशी का रुख किया। शुक्रवार को पंचदशनाम जूना अखाड़े ने काशी में ही अध्यक्ष के अतिरिक्त सचिव, कोषाध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी और रमता पंचों के नाम की घोषणा की। हालांकि अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चुनाव प्रयागराज कुंभ पर्व में ही पूरा कर लिया गया था।
जूना के संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि की मौजूदगी में काशी में श्रीमहंत प्रेम गिरि जी महाराज को जूना अखाड़े का सभापति और श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज को अखाड़े का अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इसी क्रम में अखाड़े के रमता पंच ने भी शपथ थी। साथ ही अन्य पदों पर भी संतों की नियुक्ति की गई।