प्रतापगढ़ जिले में 10 स्थानों पर लगाए गए चिकित्सा शिविरों में 2700 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। वहीं, कौशाम्बी जिले में चार शिविरों में 271 लोगों की जांच की गई। जरूरतमंदों को डॉक्टरों ने निशुल्क दवाएं भी दीं।
शहर के चार अस्पतालों में कुल 534 लोगों की जांच की गई। इनमें शकुंतला हाॅस्पिटल में डॉ. उमा जायसवाल के नेतृत्व में 169 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में डॉ. मनीष केसरी ने टीम के साथ 145 लोगों को निशुल्क परामर्श दिया। आवश्यक दवाएं भी दीं। ओझा हॉस्पिटल में डॉ. एलएस ओझा और डॉ. शशांक ओझा ने 70 लोगों की जांच की। शिवा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में डॉ. धीरेंद्र पांडेय ने कुल 150 लोगों को परामर्श दिया।