हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महासचिव प्रभाशंकर मिश्र ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर अमर दुबे एनकाउंटर केस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई करने की मांग की है। प्रभाशंकर का कहना है कि मारे गए अमर दुबे का कानपुर के विकास दुबे से संबंध बताया जा रहा है।
अमर दुबे की शादी दस दिन पहले ही हुई थी, उसकी नवविवाहित पत्नी को भी जेल भेज दिया गया है। उनका कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है, इसलिए इस पर स्वत: संज्ञान लें।