रामपुर-संग्रामगढ़ विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों की काशीपुर स्थित बीआरसी केंद्र पर आयोजित ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सोमवार को नौनिहालों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश पांडेय ने किया।
प्राथमिक स्तर में बालक वर्ग की 50 मी. दौड़ में प्राथमिक विद्यालय सराय चौबाहिन का छात्र समीर अली रहा। द्वितीय स्थान पर प्रावि पूरे बड़ा का छात्र अमन मिश्रा रहा।
100 सौ मी. दौड़ में प्रथम प्रावि अर्रों का प्रदीप व द्वितीय पूरे बड़ा का छात्र अमन रहा। कबड्डी में प्रावि मनीपुर मनुहार की टीम विजेता व सराय चौबाहिन की टीम उपविजेता बनी। वहीं, बालिका वर्ग की 50 मी. रेस में प्रावि अर्रों की छात्रा नेहा को प्रथम व प्रावि नरई की कामिनी दूसरे स्थान पर रहीं। 100 मी. रेस में प्रावि अर्रों की नेहा को प्रथम व मनीपुर मनुहार की कीर्ति मिश्रा को द्वितीय स्थान मिला।
क्रीड़ा प्रतियोगिता के उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में सौ मीटर रेस में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कस्बा का छात्र राज लोचन प्रथम रहा। द्वितीय स्थान पूमावि के छात्र नावेद खान को मिला। बालिका वर्ग की सौ मीटर रेस में पूमावि अर्रों की आराधना पटेल प्रथम व पूमावि वीरसिंहपुर की प्रिया सरोज द्वितीय रहीं।
कबड्डी में माध्यमिक विद्यालय सराय चौबाहिन विजेता व पूमावि कस्बा उपविजेता बनी। प्रतियोगिता में मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। जीतने वाले छात्रों व टीमों को प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय कोषाध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष राजेश पांडेय ने शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन शिक्षक संघ के महामंत्री जीतेंद्र शुक्ल ने किया।
इस मौके पर योगेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र मिश्र, अजय सिंह, अरुण सिंह, जितेंद्र मिश्र, दिलीप तिवारी, मनोज पांडेय, आशीष श्रीवास्तव, पंकज तिवारी, बृजेश तिवारी, रेनू सिंह, ममता पाल, हरीश सिंह, ललन सिंह आदि मौजूद रहे।
रामपुर संग्रामगढ़ विकास खंड में परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता में मार्च पास्ट करते ?- फोटो : PRATAPGARH