फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन और अमान को मांगी गई दुआएं

Sat, 16 May 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। पोलो ग्राउंड स्थित दरगाह पर हजरत सैयद चौदहो पीर बाबा के सालाना उर्स के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह फातिहा के बाद चादरपोशी हुई। अमन और अमान के लिए दुआएं मांगी गई। जलजले से पीड़ित लोगों को तकलीफ से निजात मिले और इस तरह के जलजले से दुनिया भर के लोग महफूज हो इसके लिए भी दुआ की गई।  उसके बाद लंगर शुरू हुआ।
विज्ञापन


रात नौ बजे कव्वाली की महफिल सजी। बाबा की शान में मुजफ्फर नगर से आए कव्वाल अकरम असलम साबरी और मेरठ से आए आमिल, आरिफ ने रात भर एक से बढ़कर एक कव्वाली पेश की। दरगाह में जायरीनों का तांता लगा। इन्तेजामिया कमेटी के महामंत्री मुहम्मद अजीज सुल्तान के मुताबिक शनिवार को नमाज असर नात ख्वानी और नमाज मगरिब कुलशरीफ की फातिहा के बाद लंगर होगा। कार्यक्रम में सदर शमशाद अहमद, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद अयूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें