फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इविवि से जुड़े ट्रस्ट के छात्रावासों में इसी सप्ताह शुरू होगा आवंटन

Tue, 22 Sep 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध ट्रस्ट के छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। हाॅलैंडहाल व केपीयूसी छात्रावास में आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन पूरा होने के बाद मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को कक्ष आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

हाॅलैंडहाल में 28 सितंबर को आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी जबकि केपीयूसी में सितंबर के अंतिम दिनों में सूची जारी होने की संभावना है। हाॅलैंडहाल छात्रावास में ऑक्सफोर्ड, कैंब्रिज, रिसर्च ब्लॉक व पीडी ब्लॉक की कुल 60 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमकॉम, एमएससी और एलएलएम में इविवि में प्रवेश ले चुके विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
छात्रावास के अधीक्षक डॉ. रंजीत सिंह के अनुसार आवेदन पत्र 26 सितंबर तक कार्यालय से प्राप्त कर जमा किए जा सकते हैं। इसके बाद 28 सितंबर को कक्ष आवंटन की प्रक्रिया होगी। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित दिन व मूल शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ छात्रावास कार्यालय में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

केपीयूसी छात्रावास में भी प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन पूरा होने के बाद मेरिट तैयार होगी। सितंबर के आखिरी दिनों में आवंटन सूची जारी किए जाने की तैयारी है। सूची जारी होने के साथ ही चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें