फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लापुर में झमाझम बारिश, बाकी शहर सूखा

विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
करीब आधे घंटे हुई झमाझम बारिश के कारण सोमवार को अल्लापुर के कई मोहल्लों में जबरदस्त जलभराव हो गया। सुबह करीब साढ़े दस बजे बारिश सिर्फ अल्लापुर और उससे आसपास के इलाकों में ही हुई। बख्शी बांध पंपिंग स्टेशन में 30 क्यसेक के पंप न चलने से स्थिति बिगड़ गई। जबरदस्त जलभराव के कारण कैलाशपुरी और वहां स्थित एमएल कॉन्वेंट स्कूल में करीब तीन फीट पानी भर गया। आनन-फानन में बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बाहर निकालने के बाद स्कूल बंद कर दिया गया। जलभराव अधिक होने के कारण लोगों को आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


तीन दिन भीषण उमस के बाद सोमवार सुबह नौ बजे के आसपास आसमान में घने बादल छा गए। करीब साढ़े दस बजे बारिश शुरू हुई। अल्लापुर, बाई का बाग, सोहबतियाबाग आदि इलाकों में करीब आधे घंटे जमकर बारिश हुई। इसकी वजह से अल्लापुर में कैलाशपुरी, मटियारा रोड, बाघम्बरी रोड आदि पर तीन से चार फीट तक पानी भर गया। जलभराव की सूचना मिलने पर पार्षद विनय कुमार मिश्रा करीब 11 बजे पंपिंग स्टेशन पहुंचे तो वहां 30 क्यूसेक के दो पंप बंद पड़े थे। दोनों पंप तीन दिन से खराब हैं, जबकि 10 क्यूसेक का एक पंप 15 दिन से खराब पड़ा है। इस बीच पार्षद ने जलकल विभाग के जेई दिनेश मिश्रा से कई बार पंपों को दुरुस्त कराने के लिए कहा लेकिन जेई ने गंभीरता से नहीं लिया। मौके पर 30 एवं 10 क्यूसेक का एक-एक पंप खुला पड़ा था।

बाद में पार्षद ने बिजली और डीजल से चलने वाले 10-10 क्यूसेक के दो पंपों को चालू कराया। मरम्मत के बाद दिन में 12 बजे 30 क्यूसेक के पंप भी चालू किया गया लेकिन तब तक कैलाशपुरी, मटियारा रोड, बाघम्बरी रोड पानी से लबालब हो गई। ज्यादातर घरों के भीतर भी पानी भर गया। एमएल कॉन्वेंट स्कूल परिसर में जबरदस्त जलभराव के कारण तत्काल बच्चों को बाहर निकाला गया। यहां देर शाम तक करीब ढाई फीट तक पानी भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें