allahpur civic ammenities road, water supply , electricity and etc
- फोटो : CITY DESK
-80 फीट रोड पर बिखरीं हैं गिट्टियां, सीवर मेनहोल बने दुर्घटना का कारण
प्रयागराज। अल्लापुर में न्यू साकेत हॉस्पिटल के सामने सड़क धंसने से रास्ता खतरनाक हो गया है। लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। साथ ही 80 फीट रोड पर सीवर के लिए की गई खोदाई से हुए गड्ढे परेशानी का कारण बने हैं। सड़क से ऊपर उभरे मेनहोल और बिखरीं गिट्टियां राहगीरों के लिए दिक्तत बनी हैं।
अल्लापुर के निवासी विवेक सिंह, डॉ. राहुल मालवीय आदि का आरोप है कि गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोद डालीं। सड़कों और गलियों को पू र्व स्थिति में बहाल नहीं किया गया। रही सही कसर अब सीवर कनेक्शन देने के लिए की जा रही खोदाई ने पूरी कर दी है। आरोप है कि ठेकेदार मानक के विपरीत निर्माण कराकर नालियां भी खोदकर छोड़ दे रहे हैं। इससे नालियों की सफाई भी मुश्किल हो रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों से सड़कों की मरम्मत कराकर गड्ढों को पाटने की गुहार लगाई है।
राजरूपपुर में तीन माह से पुलिया धंसी, परेशानी
प्रयागराज। राजरूपपुर ओपीएस नगर में सगीर साइकिल वाले की गली की पुलिया करीब तीन महीने से खराब है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है, जो पुलिया के टूटे होने से बाधित हो रहा है। स्थानीय लोगों को भी दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवारी सुशील कुमार मिश्रा आदि ने नगर निगम के अफसरों से टूटी पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।