fir lodged against 150 sapa workers
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर एक दिन पहले कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करने में 12 नामजद समेत कुल 150 सपाइयों पर कर्नलगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। एसआई अशोक की तहरीर पर राघवेन्द्र यादव, अखिलेश गुप्ता, नेहा यादव, विजय कान्त यादव, शिवबली यादव, रिचा सिंह पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इविवि, मानंसिह, परवेज अहमद, विनोद दुबे, रविन्द्र यादव, आदिल हमजा, रामकरन निर्मल को नामजद किया गया है। इन पर धारा 144 के उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत केस लिखा गया है।