फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबादियों को भी लगा बिटकॉइन का चस्का

Sat, 09 Dec 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बिटकॉइन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिटकॉइन से जुड़ी ठगी के पहले बड़े मामले में इलाहाबाद के युवक को गिरफ्तार किया गया तो यहां लोग सकते में रह गए। दरअसल, शहर में तमाम लोग और खासतौर से युवा मोबाइल पर एप के जरिए क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की खरीद-फरोख्त में लिप्त हैं। नेट की खासी जानकारी रखने वाले लोग तो दिन भर मोबाइल पर बिटकॉइन को खरीदने-बेचने में मशगूल दिखते हैं। हालांकि कारोबारियों में बिटकॉइन के जानकार चुनिंदा ही हैं। शहर के युवक की गिरफ्तारी के बाद यहां लोगों की इस वर्चुअल करेंसी में और भी दिलचस्पी बढी। शुक्रवार को घर, कार्यालय और दुकानों में भी लोग इस वर्चुअल करेंसी के बारे में बात करते दिखे।
विज्ञापन


वैसे तो क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन बड़ी रकम की लेनदेन के लिए इजाद की गई थी लेकिन इधर इसकी कीमत में बेहिसाब बढ़ोत्तरी होने पर लोग शेयरों की तरह इस करेंसी को हिस्सों में ऑनलाइन खरीदकर वॉलेट में रखने और बेचने का भी काम करने लगे। शुक्रवार को इस बारे में बातचीत में पता चला कि इलाहाबाद में भी ऐसे लोगों की बड़ी संख्या है जिन्हें बिटकॉइन का चस्का लगा है। दरअसल हुआ ये कि बिटकॉइन के नाम पर मोटा लाभ का ख्वाब दिखाने वाली कई फर्जी वेबसाइट भी इंटरनेट पर आ गई। इनमें एक हफ्ते से लेकर महीने तक में पैसा दो से तीन गुना करने का झांसा दिया जा रहा है। शुरू में इन फर्जी साइट की स्कीम में लोगों को कुछ फायदा दिया गया फिर रकम हड़प कर साइट ही बंद कर दी गई।

इस लेनदेन का कोई सुबूत होता नहीं इसलिए लोग मुकदमा भी नहीं दर्ज करा सकते हैं। विश्वविद्यालय के छात्र आनंद कुमार भी ऐसी फर्जी वेबसाइट का शिकार हुए हैं। आनंद ने बताया कि उन्हें एक ऑनलाइन विज्ञापन मे विदेशी वेबसाइट का लिंक मिला था।
विज्ञापन

इस वेबसाइट में दी गई स्कीम में बिटकॉइन खरीदने पर पैसे में तेजी से इजाफा होने का दावा किया गया था। उन्होंने एक हजार रुपये लगाए तो महीने भर बाद दोगुना बिटकॉइन दिया गया। तब आनंद ने 10 हजार रुपये लगा दिए। कुछ दिन बाद वेबसाइट बंद हो गई। उनके 10 हजार रुपये डूब गए। अल्लापुर के आत्मन भी ऐसी ही एक वेबसाइट से बिटकॉइन खरीदने में 18 हजार रुपये गंवा बैठे। कारोबारी राजन सिन्हा ने बताया कि वह उनके कई दोस्तों ने बिटकॉइन को निवेश के तौर पर खरीदा है। सुना है कि इसकी कीमत में सोने और प्रापर्टी की तरह बढ़ोत्तरी होती है। मगर अब धोखाधड़ी और कीमत गिरने जैसी बातें आने के बाद लोग अपने-अपने हिस्से के बिटकॉइन बेचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें