इलाहाबाद। 61वीं मंडलीय विद्यालीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन इलाहाबादी एथलीटों का दबदबा रहा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा ने मार्चपास्ट की सलामी लेते हुए प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन बालक सीनियर वर्ग में मुख्तार अहमद (प्रतापगढ़), नितीश कुमार (इलाहाबाद), शिवपूजन (इलाहाबाद), बालक जूनियर वर्ग में आजाद पटेल (इलाहाबाद), संदीप कुमार (कौशाम्बी), संदीप कुमार (कौशाम्बी) ने 100, 800 और 1500 मीटर दौड़ में क्रमश: पहला स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग में 600 मी. दौड़ में उपदेश सिंह (इलाहाबाद), सीनियर बालिका वर्ग में 100 मी. में शिवानी सिंह (प्रतापगढ़), 800 मी. अनीता देवी (कौशाम्बी), जूनियर बालिका 100 मी. में कुलदीप कुमार (कौशाम्बी), 800 मी. अंजलि पटेल (इलाहाबाद), सब जूनियर बालिका वर्ग में 100 मी. में अंशिका चौबे (इलाहाबाद), 600 मी. सुमन पटेल (इलाहाबाद), गोला फेंक में मुस्कान पटेल (प्रतापगढ़) और जूनियर गोला फेंक में अंशिका (इलाहाबाद) ने क्रमश: प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं से पूर्व बीबीएस कॉलेज की छात्राओं का स्वागत गीत, लोकगीत, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की ‘रुनुक झुनुक पायल बोले’ नृत्य को काफी पसंद किया गया। मार्शल आर्ट आरडी यादव निर्देशन में विपिन कुमार और आंचल ने अपने सिर से पत्थर तोड़ कर सभी को चकित कर दिया। प्रतियोगिता में जेडी महेेंद्र कुमार सिंह, डीआईओएस कोमल यादव, अपर सचिव प्रशासन राजेंद्र प्रसाद, बीएसए राजकुमार आदि मौजूद रहे।