फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जिन्हें नहीं मिला विधानसभा का टिकट वह अब एमएलसी की लाइन में

Sun, 13 Mar 2022 06:12 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जल्द ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो जाएगी। इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (प्रयागराज एवं कौशाम्बी) के लिए  नामांकन 15 से 19 मार्च के बीच होगा। वहीं मतगणना 12 अप्रैल को होगी। ऐसे में टिकट के दावेदारों के पास सिर्फ पांच दिन का ही वक्त बचा है।
विज्ञापन
नेताजी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा चुनाव की टिकट की मांग कर रहे तमाम नेताओं की आस अब एमएलसी चुनाव से है। विधान परिषद की 35 सीटों के चुनाव के लिए 15 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। जबकि मतदान अगले माह नौ अप्रैल को है। एक माह से भी कम समय होने की वजह से भाजपा से टिकट के तमाम दावेदार पिछले कई दिनों से लखनऊ में ही जमे हुए हैं। इसमें भी अधिकांश वहीं नेता है जिन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए भी टिकट की मांग की थी।

विज्ञापन




जल्द ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो जाएगी। इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (प्रयागराज एवं कौशाम्बी) के लिए  नामांकन 15 से 19 मार्च के बीच होगा। वहीं मतगणना 12 अप्रैल को होगी। ऐसे में टिकट के दावेदारों के पास सिर्फ पांच दिन का ही वक्त बचा है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश में प्रचंड बहुमत पाने के बाद टिकट के कई दावेदारों ने लखनऊ में ही डेरा जमा लिया है।

लगातार बढ़ती जा रही है दावेदारों की संख्या

लखनऊ में किसी ने प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल तो किसी ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से इस संबंध में मुलाकात भी की है। सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी मुलाकात करने वाले दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। निकाय प्रतिनिधियों की दलगत स्थिति को देखते हुए इस बार भी भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला होता दिख रहा है।



भाजपा से टिकट के प्रमुख दावेदारों की बात करें तो उसमें मेजा विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह, पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुबोध सिंह, पूर्व विधायक दीपक पटेल, काशी प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, पूर्व डिप्टी मेयर मुरारी लाल अग्रवाल आदि के नाम सामने आए हैं। इसमें से कई ने सीएम योगी, सुनील बंसल, केेशव प्रसाद मौर्य आदि से मुलाकात भी कर ली है।
विज्ञापन

पिछले छह माह से चल रही है तैयारी


जिले में स्थानीय निकाय की विधान परिषद सीट (एमएलसी) के लिए छह महीने से ही तैयारी शुरू हो गई थी। भाजपा में दावेदारों ने पूरा दम लगा रखा है। विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने वाले कई दावेदार हैं, जो एमएलसी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। उन्होंने अपना बॉयोडाटा भी संगठन को सौंप दिया है। हालांकि, पार्टी समीकरण को देखते हुए प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। जल्द ही भाजपा चुनाव प्रभारी के नाम की घोषणा कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें